भारत ने न्यूजीलैंड को 325 रनो का दिया लक्ष्य

Medhaj News 26 Jan 19 , 06:01:39 Sports

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने माउंट मॉनगनुई में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनर्स शिखर धवन (66) और रोहित शर्मा (87) ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया। रोहित शर्मा ने 62 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से पचासा पूरा किया। यह 'हिटमैन' का न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा अर्धशतक रहा।टीम इंडिया का स्कोर 150 रन के पार हो चुका था तब न्यूजीलैंड को ट्रेंट बोल्ट ने बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने धवन को विकेटकीपर लैथम के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया को पहला झटका दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 67 गेंदों में 9 चौके की मदद से 66 रन बनाए। इसके बाद रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला शतक जमाने से चूक गए।





उन्हें फर्ग्यूसन ने ग्रैंडहोम के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया को दूसरा झटका दिया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 96 गेंदों में 9 चौके और तीन छक्के की मदद से 87 रन बनाए। धोनी-जाधव ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन जुटाए और पांचवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। धोनी ने 33 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 48 जबकि जाधव ने 10 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से लोकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट ने दो-दो विकेट लिए। टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 324 रन बनाए। एमएस धोनी 48 और केदार जाधव 22 रन बनाकर नाबाद रहे।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है

    • सच यही है

    • साझेदारी के रिश्ते

    • कोई माने या न माने

    • *आज़ाद भारत के बंधे नागरिक *