यहाँ दूसरा वनडे खेलेगा भारत, पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग

Medhaj News 25 Jan 19 , 06:01:39 Sports

इस मैदान पर टीम इंडिया पहली बार उतरेगी | न्यूजीलैंड की बात करें, तो यहां उसे 6 में से 3 में जीत मिली है | माउंट माउंगानुई में इसी महीने न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं | माउंट माउंगानुई की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है और यहां काफी रन बनते हैं | भारतीय टीम दूसरा और तीसरा वनडे माउंट माउंगानुई में ही खेलेगी | फिलहाल पांच मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है |





न्यूजीलैंड की टीम पहले वनडे में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की फिरकी का सामना नहीं कर सकी जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उसे अच्छी शुरूआत करने से रोका | ऐसे में भारत इस मैच में जीत का प्रबल दावेदार भी होगा | भारत के लिए राहत का सबब सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का फॉर्म में लौटना रहा जो ऑस्ट्रेलिया में उतने कामयाब नहीं रहे | कोहली को 28 जनवरी को होने वाले तीसरे वनडे के बाद ब्रेक दिया जाएगा जिससे प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकते हैं | शुभमान गिल को मौका दिया जा सकता है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है

    • सच यही है

    • साझेदारी के रिश्ते

    • कोई माने या न माने

    • *आज़ाद भारत के बंधे नागरिक *