Kumbh 2019

दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में हराया

Medhajnews 23 Jan 19 , 06:01:39 Sports

डरबन। दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को डरबन में पाकिस्तान को दूसरे एकदिवसीय मैच में पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में एक-एक बराबरी कर ली। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और उसका ये फैसला सही साबित हुआ। दक्षिण अफ्रीका के रास्सी वान डेर डुसेन और एंडिले फेहलुकवायो की नाबाद अर्धशतकीय पारियों की मदद से मेजबान टीम ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया।



पाकिस्तान के निचले क्रम के बल्लेबाज हसन अली की 59 रनों की पारी से पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 203 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में मेजबान टीम ने शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बावजूद 42 ओवर में ही आसानी से 204 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया और शानदार जीत के बदौलत श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। एक समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 85 रन पर 5 विकेट हो गए थे उसके बाद रास्सी वान डेर डुसेन और एंडिले फेहलुकवायो ने साउथ अफ्रीका को सभाला और शानदार जीत दिलाई। एंडिले फेहलुकवायो को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।



दक्षिण अफ्रीका की तरफ से फेहलुकवायो ने 9.5 ओवर में दो मेडन सहित 22 रन देकर चार विकेट झटके। तबरेज शम्सी ने तीन और कागिसो रबाडा ने दो विकेट चटकाए। ओलिवर के खाते में एक विकेट आया।



हम आपको बता दे कि पहले एकदिवसीय दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में दो विकेट पर 266 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जबकि पाकिस्तान ने 49.1 ओवर में पांच विकेट पर 267 रन बनाकर मैच जीत लिया और टेस्ट सीरीज 0-3 से गंवाने की निराशा को कुछ कम किया था।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • *आज़ाद भारत के बंधे नागरिक *

    • एक दिन जब आएगा

    • सबसे कीमती है क्या?

    • जीवन की कुछ सच्ची बातें

    • "स्त्रियों-जियो खुद के लिए भी"