Headline

Kumbh 2019

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज

Medhaj News 22 Apr 19 , 06:01:39 Sports

चेन्नै सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रविवार को बेंगलुरु में 48 गेंदों पर 84 रनों की पारी के दौरान धोनी ने यह मुकाम हासिल किया। बैंगलोर की टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 161 रन बनाए वहीं चेन्नै सुपर किंग्स ने 8 विकेट पर 160 रन ही बना पाई। धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपनी ताबड़तोड़ पारी में 7 छक्के और 5 चौके लगाए। उन्होंने अपनी टीम को लगभग जीत दिला ही दी थी लेकिन आखिरी गेंद पर दो रन नहीं बना पाने की वजह से चेन्नै को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा।





चेन्नै को आखिरी ओवर में 26 रनों की दरकार थी लेकिन 3 छक्के और 1 चौके के बावजूद धोनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। जहां तक आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात है तो धोनी तीसरे पायदान पर हैं। क्रिस गेल 323 सिक्स के साथ सबसे आगे हैं। इसके बाद 150 मैचों में 204 छक्कों के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एबी डि विलियर्स हैं। वहीं धोनी ने 184 मैच खेले हैं।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता