Kumbh 2019

SRH की टीम आज राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में KXIP से भिड़ेगी

Medhaj News 29 Apr 19 , 06:01:39 Sports

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब से भिड़ेगी | हैदराबाद को अपने पिछले मैच में जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के हाथों सात विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी है | वहीं, दूसरी तरफ पंजाब को अपने पिछले मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हाथों 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा है | बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने जीत के लिए 203 रनों का लक्ष्य रखा लेकिन इसके जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 185 रन ही बना सकी |





दोनों टीमों के आईपीएल के 12वें संस्करण में इस समय 11-11 मैचों में 10-10 अंक हैं | लेकिन रन रेट के आधार पर पंजाब की टीम हैदराबाद से नीचे पांचवें नंबर पर है | दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है | जो टीम इस मैच में जीतेगी उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बढ़ जाएगी और जो हारेगी उसके लिए आगे की राह कठिन हो जाएगी | हालांकि इस मैच में जीतने वाली टीम को अभी आगे अपने सभी मैच जीतने होंगे, तभी वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • छोटी लेकिन बड़ी आरजू

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष