जाने आईपीएल 12 के प्लेऑफ की रेस में कौन-कौन सी टीमें
अब तक 49 मैच हो चुके हैं | चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है | दिल्ली कैपिटल्स के 12 मैचों में 16 अंक हैं | अगर यह टीम अपने दोनों मैच जीतती है, तो टॉप की दो टीमों में रहकर क्वालिफाई कर सकती है | एक मैच हारी तो उसे यह उम्मीद करनी होगी कि चेन्नई या मुंबई अपने दोनों मैच न जीतें | चेन्नई सुपर किंग्स इस साल क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनी है | वे भी दिल्ली की तरह टॉप दो टीमों में आ सकते हैं | दोनों मैच जीतते हैं, तो ऐसा होना पक्का है | नहीं तो, दिल्ली और मुंबई के प्रदर्शन और नेट रन रेट पर निर्भर होगा | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम रेस से बाहर हो चुकी है | अब बची हैं पांच टीमें, जगह बाकी हैं दो | मुंबई इंडियंस के 12 मैच में 14 अंक हैं | नेट रन रेट में (+0.347) में यह टीम दूसरे नंबर पर है | अगर वे दोनों मैच जीतते हैं, तो क्वालिफाई ही नहीं, टॉप की दो टीमों में भी जगह बना सकते हैं | एक मैच जीतकर भी क्वालिफाई कर जाएंगे | दोनों हार गए, तो भी क्वालिफाई करने का चांस है | लेकिन तब नेट रन रेट पर फैसला होगा | सनराइजर्स हैदराबाद के 12 मैच में 12 अंक हैं | दोनों मैच जीतकर वे क्वालिफाई कर जाएंगे |
मुश्किल यह है कि अब डेविड वॉर्नर उनके साथ नहीं हैं, वे ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं | अगर सनराइजर्स ने एक मैच जीता, तो नेट रन रेट पर फैसला होगा | राजस्थान रॉयल्स के लिए रास्ता बेहद मुश्किल है | 13 मैच में उनके 11 अंक हैं | आखिरी मैच जीतकर वे 13 पर पहुंच सकते हैं | उनके मौके दूसरों पर टिके हैं | सनराइजर्स दोनों मैच हार जाए | किंग्स और केकेआर भी कम से कम एक मैच हार जाएं, तो उनके लिए रास्ता खुल सकता है | कोलकाता नाइटराइडर्स के 12 मैच में दस अंक हैं | वे दोनों मैच जीते तो संभव है कि एक या ज्यादा टीमों के साथ बराबर अंकों पर हों | तब नेट रन रेट उनके पक्ष में जा सकती है | हां, अगर सनराइजर्स टीम मुंबई से हार जाए | किंग्स एक ही मैच जीते और केकेआर दोनों मैच जीत लें, तो सीधे क्वालिफाई करने का मौका मिल सकता है | किंग्स इलेवन पंजाब पिछले छह मैचों में पांच हारी है | 12 मैच में उसके दस अंक हैं | उन्हें अब केकेआर और सीएसके के खिलाफ खेलना है | क्वालिफाई करना है, तो दोनों मैच जीतने होंगे | इसमें भी संभव है कि नेट रन रेट पर फैसला हो | 12 अंकों पर भी टीमें क्वालिफाई कर सकती हैं | लेकिन उसके बहुत मामूली चांस हैं और तमाम समीकरण अपने पक्ष में जाने की जरूरत होगी | इसलिए क्वालिफाइंग राउंड से पहले के बचे हुए सात मैच अपने साथ तमाम समीकरण लाएंगे |

