Kumbh 2019

मुजीब उर रहमान आईपीएल के सबसे महंगे गेंदबाज बने

Medhaj News 30 Apr 19 , 06:01:39 Sports
Kings_XI_Punjabs_Mujeeb_Ur_Rahman.png

आईपीएल में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुए मुकाबले के बाद मुजीब उर रहमान आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी गेंदबाज बन गए है | सोमवार को हुए मैच में मुजीब ने चार ओवर में 66 रन दे डाले | मनीष पांडे और डेविड वॉर्नर ने इस मैच में मुजीब की गेंदों को जमकर पीटा था | इस मैच में उनका स्पैल भी आईपीएल के इस सीजन में विदेशी खिलाड़ियों में सबसे महंगा स्पैल है | वहीं आईपीएल में दूसरा सबसे महंगा स्पैल था | मुजीब के लिए यह सीजन बहुत खास नहीं रहा है | अब तक वह 10.05 इकनॉमी रेट के साथ केवल तीन विकेट लेने में कामयाब हो पाए है | हालांकि पिछले साल उन्होंने 6.99 के इकनॉमी रेट के साथ 14 विकेट हासिल किए थे | सबसे महंगा स्पैल करने का रिकॉर्ड सनराइजर्स के बासिल थंपी के नाम है जिन्होंने पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 70 रन दिए थे |





अगर विदेशी स्पिन गेंदबाजों की बात करें तो मुजीब से पहले यह रिकॉर्ड माइकल नेसेर के नाम था जिन्होंने साल 2013 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ मैच में चार ओवर में 62 रन दिए थे | सोमवार को हुए इस मैच में डेविड वॉर्नर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 81 रन बनाए थे, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल थे | 47वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 45 रनों से हरा दिया | हैदराबाद से मिली 213 रनों की चुनौती के जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन ही बना सकी | हैदराबाद के लिए लेग स्पिनर राशिद खान ने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं खलील अहमद ने 3 और संदीप शर्मा ने 2 विकेट झटके | पंजाब के लिए के एल राहुल ने 79 रनों की पारी खेली लेकिन पंजाब के दूसरे बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और टीम आईपीएल में 7वां मैच हार गई | वहीं हैदराबाद की ये 12 मैचों में छठी जीत है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • छोटी लेकिन बड़ी आरजू

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष