आईपीएल 12-राजस्थान रॉयल्स के श्रेयस गोपाल की याद दार हैट्रिक
आईपीएल 12 का 49वां मुकाबला रॉयल चैलेंसर्ज बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ, लेकिन ये मैच बारिश के चलते रद्द हो गया | राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी और तभी बारिश हो गई | इसके बाद रात 11.26 बजे मैच दोबारा शुरू हुआ तो यह 5-5 ओवर का कर दिया गया | विराट कोहली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 62/7 स्कोर बनाया तो जवाबी हमला बोलते हुए राजस्थान ने 3.2 ओवर में एक विकेट पर 41 रन बना लिए थे और वो जीत से 22 रन दूर थी, लेकिन तभी बारिश फिर आ गई और अंपायरों ने मैच को रद्द कर दिया | इसके साथ ही आरसीबी की टीम आईपीएल से बाहर हो गई | वहीं, राजस्थान की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें धूमिल होती नजर आ रही हैं | बहरहाल, यह मैच रद्द होने के अलावा राजस्थान रॉयल्स के श्रेयस गोपाल की हैट्रिक के लिए याद रखा जाएगा | उन्होंने दूसरे ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर विराट कोहली, एबी डीविलियर्स और मार्कस स्टोइनिस को आउट कर हैट्रिक ली | दूसरा ओवर फेंकने आए श्रेयस गोपाल की पहली और दूसरी गेंद पर विराट कोहली ने क्रमश: छक्का और चौका लगा डाला |

जबकि तीसरी गेंद पर कोहली ने दो रन लिए | इसके बाद गोपाल की बारी थी और उन्होंने विराट को लिविंगस्टोन के हाथों कैच आउट करा दिया | इसके बाद अगली गेंद पर डीविलियर्स कैच आउट हो गए | उन्हें रियान पराग ने कैच किया | जबकि आखिरी गेंद पर गोपाल ने मार्कस स्टोइनिस को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट करा अपनी हैट्रिक पूरी कर ली | यह आईपीएल के मौजूदा सीजन में किसी भी भारतीय गेंदबाज़ की पहली हैट्रिक है | जबकि यह इस सीजन की दूसरी हैट्रिक है | इससे पहले पंजाब के सैम कर्रन ऐसा कर चुके हैं | श्रेयस गोपाल द्वारा ली गई ये हैट्रिक टी20 क्रिकेट में रद्द हुए मैच में पहली है | जबकि यह इस फॉर्मेट में छह ओवर से कम के मैच में भी पहली हैट्रिक है | यह दोनों ही रिकॉर्ड हैं | इस हैट्रिक के साथ श्रेयस गोपाल पहले ऐसे गेंदबाज बन गए जिन्होंने विराट कोहली और एबी डीविलियर्स को एक ही मैच में तीन अलग-अलग मौकों पर आउट किया | हालांकि डीविलियर्स उनके फेवरेट शिकार हैं और वह पिछली चार पारियों में चार बार आउट हुए हैं |

