कोहली फैंस के लिए है फिटनेस सिंबल लेकिन ये बात फैंस को दे रही धोखा
इंडियन क्रिकेट टीम औऱ आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली फैंस के लिए फिटनेस सिंबल हैं | वह जितनी मेहनत अपने खेल पर करते हैं उतनी ही अपनी फिटनेस पर भी | क्यूंकि वह खुद कई बार कह चुकें हैं कि अगर टीम के कप्तान के तौर पर मैं खुद बेंचमार्क सेट नहीं करूंगा तो अपने साथी खिलाड़ियों से कैसे उम्मीद कर सकता हूं | लेकिन विराट कोहली की ये बात फैंस को दे रही धोखा | विराट कोहली के फैंस की लिस्ट सिर्फ में क्रिकेट प्रेमी हीं नहीं बल्कि बच्चे बूढ़े हर कोई है | ऐसे में उनकी कही हर बात फैंस के लिए बड़ी हो जाती है | एक वक्त ऐसा था जब कोहली ने कोल्ड ड्रिंक और फेयरनेस उत्पादों का प्रचार करने से मना कर दिया था | उनका साफ कहना था की एक यूथ आइकॉन के तौर पर वह किसी भी उस चीज का प्रचार नहीं करना चाहते जो वह खुद इस्तेमाल नहीं करते हैं |

कोहली खुद फैट बढ़ाने वाली चीजों जैसे चीनी, तेल, बटर से दूर रहते हैं | उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि बटर चिकन खाए हुए कई साल हो चुके हैं | कोहली ने कहा था- जब मैंने फिटनेस पर काम करना शुरू किया था, उस समय यह लाइफस्टाइल से जुड़ी बात थी | यदि कोई चीज उससे (फिटनेस) दूर ले जाती है तो मैं उसका हिस्सा नहीं बनूंगा या प्रमोशन नहीं करूंगा | अब ऐसा नहीं लगता | कोहली टीवी पर ऐसी कई चीजों का एडवर्टाइजमेंट करते दिख जातें हैं जो स्वास्थ के लिए फायदेमंद नहीं है | उनकी टीम RCB की जर्सी पर भी ऐसे कई ब्रांड्स के एडवर्टाइजमेंट है | जिनका शायद कोहली भी इस्तेमाल नहीं करते हों |


