Headline

Kumbh 2019

20 ओवर में 326/3 रनों का हैरतअंगेज स्कोर

Medhaj News 23 Apr 19 , 06:01:39 Sports

स्कॉटलैंड के बल्लेबाज जॉर्ज मुंसे ने इतिहास कायम करते हुए ग्लोसेस्टरशर सेकंड इलेवन टीम के लिए खेलते हुए न सिर्फ 25 गेंदों पर शतक लगाकर नया वर्ल्ड रेकॉर्ड कायम किया बल्कि एक ओवर में 6 छक्के लगाने का भी कारनामा किया। ग्लोसेस्टरशायर सेकंड इलेवन और बाथ सीसी के बीच हुए एक अनाधिकारिक टी-20 मैच में मुंसे ने 39 गेंदों पर 147 रनों की पारी खेली। मुंसे के साझीदार जीपी विलोज ने भी 53 गेंदों पर शतक लगाया लेकिन मुंसे ने खास कारनामा कर दिया। मुंसे ने अपनी पारी में 5 चौके और 20 छक्के लगाए। अपनी पारी के दौरान मुंसे ने एक ओवर में छह छक्के भी लगाए। मुंसे की लाजवाब पारी की बात करें, तो उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए 17 गेंदों का सहारा लिया। इसके बाद अर्धशतक से वह शतक की ओर अगली 8 गेंद में ही पहुंच गए। ग्लोसेस्टरशर की टीम ने इन दो बल्लेबाजों की लाजवाब पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 326/3 रनों का हैरतअंगेज स्कोर खड़ा किया।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता