Kumbh 2019

आईपीएल १२ : रैना इस लीग में एक खास रिकॉर्ड के मुहाने पर खड़े है

Medhaj News 27 Apr 19 , 06:01:39 Sports

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का ये स्‍टार खिलाड़ी एक एक खास रिकॉर्ड के लिए पिछले 9 मैचों से लगातार इंतजार कर रहा है | जी हां, रैना आईपीएल में कैचों के शतक से सिर्फ एक कदम दूर हैं और उनका ये इंतजार खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है | मौजूदा सीजन में उन्‍होंने अब तक 12 मैच खेलते हुए सिर्फ चार कैच पकड़े हैं | जबकि हालात कुछ ऐसे हैं कि पिछले 9 मैचों में उनके हाथ कोई कैच नहीं लगा है | ऐसा आईपीएल में पहली बार हुआ है जब 9 मैच तक उन्‍हें कोई कैच नहीं मिला है | अगर आने वाले मैचों में वह एक कैच और अपने नाम करने में सफल रहे तो वह 100 कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे |





वैसे इस वक्‍त एबी डीविलियर्स 84 कैच के साथ दूसरे नंबर पर हैं | सुरेश रैना ने अब तक आईपीएल 12 में 12 मैच खेलते हुए 22.45 के औसत और 120.48 के स्‍ट्राइक रेट से 247 रन बनाए हैं जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है | इस दौरान उन्होंने 31 चौके और 6 छक्के जड़े हैं | आईपीएल 12 में रैना के नाम 12 मैचों में 247 रन दर्ज हैं और ऐसा लग रहा है कि वह अपने ट्रेडमार्क (400 प्‍लस रन) से पीछे रह सकते हैं | अब तक उन्‍होंने जो 12 सीजन खेले हैं उसमें से 9 बार 400 से ज्‍यादा रन बनाए हैं | जबकि रैना ने 2015 में 374 और 2016 में 399 रन बनाए थे |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • छोटी लेकिन बड़ी आरजू

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष