Headline


फिल्म मिशन मंगल महाराष्ट्र में टैक्स फ्री हुई

Medhaj News 28 Aug 19 , 06:01:39 Sports

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और विद्या बालन की हालिया रिलीज़ फिल्म ‘मिशन मंगल’ महाराष्ट्र में टैक्स फ्री कर दी गई है | पहले से ही देश और दुनिया में दमदार कमाई कर रही ‘मिशन मंगल’ अब महाराष्ट्र में टैक्स फ्री किए जाने के बाद और भी दर्शकों को अपनी ओर खीचेंगी | आपको बता दें कि मिशन मंगल ने सोमवार तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 168 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का कारोबार कर लिया है |





15 अगस्त के मौके पर रिलीज़ हुई इस फिल्म में अक्षय और विद्या बालन के अलावा तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन, शरमन जोशी, कीर्ति कुल्हारी जैसे कई सितारे नज़र आए हैं | फिल्म में सभी कलाकारों के अभिनय को जमकर सरहाना मिली है | मिशन मंगल’ का निर्देशन जगन शक्ति ने किया है | ये फिल्म साल 2013-14 के भारत के मंगल मिशन पर आधारित है | इस फिल्म में वैज्ञानिक राकेश धवन का किरदार अक्षय कुमार ने जबकि तारा शिंदे की भूमिका विद्या बालन ने निभाई है | 150 करोड़ का आंकड़ा भी फिल्म ने 11वें दिन ही छू लिया | फिल्म की दूसरे वीकेंड की कमाई के बाद इसे सुपरहिट का तमगा भी मिल गया है | इस साल कमाई के मामले में अक्षय की ये फिल्म चौथे नंबर पर पहुंच गई है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl