Samsung का फोल्डेबल फ़ोन मार्च 2019 में लॉन्च होगा, ये है कीमत
Samsung अगले साल अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है | कंपनी ने आखिरकार इस बात का एलान कर ही दिया कि वो फोन को iPhone XS जितनी कीमत पर लॉन्च करेगा यानी की फोन की कीमत होगी 1 लाख 28 हजार रुपये | वहीं फोन का नाम गैलेक्सी X या गैलेक्सी F रखा जा सकता है |
Yonhap News Agency के मुताबिक फोन को अगले साल मार्च के महीने में लॉन्च किया जाएगा | गैलेक्सी F 5G सपोर्ट करेगा | सैमसंग ये भी कह रहा है कि वो गैलेक्सी एस10 सीरीज में भी 5G की सुविधा देने वाला है जिसमें साल 2019 के जनवरी के महीने में लॉन्च किया जा सकता है |उसमें 7.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें दो भागो में फोल्ड किया जा सकता है यानी की 4.6 इंच के दो डिस्प्ले. हालांकि फोन के बारे में कंपनी ने और अधिक जानकारी नहीं दी | सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक चीफ डीजे कोह ने कहा कि फोन साल 2019 के पहले हाफ से उपलब्ध हो जाएगा |
भारत ने एटम बम गिराने वाली मिसाइल अग्नि-1 बैलिस्टिक का सफलतापूर्वक परीक्षण किया






