Headline


Google के डूडल पर देखें BB King की लाइफ जर्नी

Medhaj News 16 Sep 19,19:23:11 Science & Technology

गूगल (Google) ने आज डूडल के जरिए बीबी किंग (BB King) को याद किया है. जाने माने गिटारिस्‍ट बीबी किंग की जन्‍म 16 सितंबर को 1925 को अमेरिका के मिसीसिप्‍पी में हुआ था। दुनिया भर में किंग ऑफ ब्‍लूज (King of the Blues) के नाम से मशहूर बीबी किंग की आज 94वीं जयंती है। गूगल ने उन्‍हें एनिमेटेड डूडल के जरिए याद किया है। इस डूडल में किंग के जीवन के अलग अलग दृश्‍यों को दिखाया गया है। कैसे एक साधारण परिवार से निकलकर दुनिया के परिदृश्‍य पर छा गए। उनका जीवन ये भी दिखाता है कि कैसे अपने संगीत को वह कपास के खतों और रोड कॉर्नर से बड़े बड़े हॉल और बाद में ऐरेना तक लेकर गए। उन्‍होंने अपने संगीत गिटार बजाने की शुरुआत सड़क के किनारे से की। थोड़े समय बाद उन्‍हें रेडियो स्‍टेशन में नौकरी मिल गई।





यहीं रेडियो स्‍टेशन से उन्‍हें नई पहचान मिली। उन्‍हें लोग Beale Street Blues Boy बुलाने लगे। बाद में यही नाम छोटा होकर BB हो गया। 1949 में उन्‍होंने अपनी पहली रिकॉर्डिंग की, उनका शो काफी हिट रहा। संगीत और गिटार को लेकर बीबी किंग के मन में इतना प्रेम था कि 1949 में अपने गिटार के लिए जान जोखिम में डालकर वह जलते हुए नाइट क्‍लब में पहुंचे।



किंग को उनके जीवन में कई सम्‍मान मिले लेकिन सबसे खास रहा उनका ग्रैमी अवॉर्ड से नाता। उन्‍हें 15 बार ग्रैमी अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया। एक बार बीबी ने कामयाबी की सीढ़ियां चढ़नी शुरू की तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। वक्‍त के साथ उनकी प्रसिद्धि भी बढ़ती गई। उन्हें Rolling Stones टूर का हिस्सा बनने का मौका मिला। उन्‍हें सबसे पॉप्युलर ब्लू आर्टिस्ट के तौर पर जाना जाने लगा।

BB King बहुत से गाने गाये लेकिन एक ऐसा गण है जिसे उन्हें दुनिया का बेहतरीन सिंगरों में शामिल कर दिया।

“Three O’Clock Blues” (1951)




    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!