Headline



Redmi का 64 MP कैमरे वाला स्मार्टफोन अक्टूबर में होगा लॉन्च

Medhaj News 9 Oct 19,21:05:01 Science & Technology

Redmi India ने ट्विटर पर ऐलान किया कि कंपनी का 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन 16 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा। चीन में लॉन्च इवेंट के बाद ही मनु कुमार जैन ने पुष्टि कर दी थी कि रेडमी नोट 8 प्रो 8 हफ्ते में भारत में लॉन्च होगा। एक तरह से कंपनी ने अपना वादा निभाया है। फिलहाल, रेडमी नोट 8 को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में जानकारी नहीं दी गई है।डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। उम्मीद के मुताबिक, मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं।





रेडमी नोट 8 प्रो यूज़र्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग को इस फोन का हिस्सा बनाया है। यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है।रेडमी नोट 8 की तरह रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। प्रो वेरिएंट कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है। रेडमी नोट 8 प्रो की भारतीय कीमत इसी के आसपास होगी। याद रहे कि चीनी मार्केट में रेडमी नोट 8 प्रो का दाम 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) से शुरू होता है। यह कीमत 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। हैंडसेट के 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल क्रमशः 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) और 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) में बिकते हैं।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?