एक साल तक ऐपल टीवी प्लस सर्विस का मुफ्त में आनंद ले सकते हैं
ऐपल की नई स्ट्रीमिंग टेलीविजन सर्विस (apple streaming television service) 'ऐपल टीवी प्लस' (Apple TV+) अब आईफोन, (iphone) आईपैड, (ipad) ऐपल टीवी (apple TV) और मैक के टीवी ऐप पर उपलब्ध हो गई है | मिली जानकारी के मुताबिक इस सर्विस का फायदा स्मार्ट टीवी, रोकू, अमेज़न फायर टीवी स्टिक और टीवी डॉट ऐपल डॉट कॉम की वेब पर भी उठाया जा सकता है | सीएनईटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह सेवा दुनियाभर के 100 से ज़्यादा देशों में उपलब्ध है और इसके कंटेंट को 40 भाषाओं में सबटाइटल या डब भी किया गया है | अगर आप एक नया आईफोन, आईपैड, ऐपल टीवी, मैक या आईपॉड खरीदते हैं तो आप एक साल तक ऐपल टीवी प्लस का मुफ्त में आनंद ले सकते हैं |
एक बार मुफ्त अवधि खत्म होने के बाद भी ग्राहक 99 रुपये महीने का भुगतान कर इसका लाभ उठा सकते हैं | ऐपल की इस सर्विस को परिवार के साथ शेयर करना भी आसान है | Apple TV+ में फैमिली शेयरिंग फीचर दिया गया है, जिसकी वजह से यूज़र्स इसे 6 फैमिली मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे | Apple TV+ पर यूज़र्स 40 से ज्यादा भाषाओं में शोज का लुत्फ उठा सकेंगे | ऐपल टीवी प्लस पर लॉन्च हुए उपलब्ध टीवी शो में 'द मॉर्निग शो', 'डिकिन्सन', 'फॉर ऑल मैनकाइंड', 'हेल्पस्टर्स', 'स्नूपॉपी इन स्पेस', 'घोस्ट राइटर', और ओपरा विनफ्रे के बुक क्लब शामिल हैं | इसके साथ ही इस पर डॉक्यूमेंट्री 'द एलीफेंट क्वीन' भी उपलब्ध है |
Medhaj news पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें | देखिए गैजेट्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें |





