माइक्रोसॉफ्ट अपने Windows 7 यूज़र्स के लिए बुरी खबर लाया
माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) अपने Windows 7 यूज़र्स के लिए बुरी खबर लाया है | माइक्रोसॉफ्ट ने बताया है कि कंपनी windows7 का सपोर्ट खत्म कर रही है | माइक्रोसॉफ्ट के सपोर्ट पेज से मिली जानकारी के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट ने 22 अक्टूबर, 2009 को Windows 7 रिलीज़ कर इसे 10 साल तक सपोर्ट देने का वादा किया था | समयसीमा खत्म होते ही कंपनी 14 जनवरी, 2020 को इसके लिए सपोर्ट बंद कर देगी, यानी इसके बाद Windows7 के लिए कंपनी कोई टेक्निकल सपोर्ट और विंडो अपडेट नहीं दिया जाएगा | देश में ज्यादातर कंप्यूटर्स और एटीम मशीनों में विंडोज 7 का इस्तेमाल किया जाता है | ऐसे में अगर इसके अपडेट्स मिलने बंद हो जाएंगे तो इससे सिक्योरिटी इश्यू हो सकते हैं | माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि एक्सटेंडेड सपोर्ट के खत्म होने के बाद कंप्यूटर काम करना बंद नहीं करेंगे, लेकिन यूज़र्स को इसमें सिक्योरिटी अपडेट्स मिलने बंद हो जाएंगे |
इसका मतलब Windows7 पर चल रहे डिवाइसेज में वायरस और मालवेयर का खतरा बहुत बढ़ जाएगा | कंपनी ने यूज़र्स को सलाह दी है कि सिक्योरिटी रिस्क और वायरस से बचने के लिए वह खुद को Windows 10 में अपग्रेड कर लें | इसी साल मार्च 2019 ने माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ब्लॉग में windows7 के लिए सपोर्ट बंद होने की जानकारी दी थी और कहा था कि 2019 के आखिर तक वह यूज़र्स को नोटिफिकेशन भेजना शुरू करेगी | मार्च में जारी किए गए ब्लॉग में कंपनी ने कहा था कि अगर आप Windows10 बेस्ट तरीके से एक्सपीरियंस करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नया डिवाइस खरीदना होगा | 14 जनवरी 2020 के बाद से माइक्रोसॉफ्ट Windows 7 में सॉफ्टवेयर अपडेट, सिक्योरिटी अपडेट और Windows 7 के फिक्सिंग के लिए लिए कोई टेक्निकल सपोर्ट नहीं देगा | जानकारी के लिए बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने 2015 में Windows 10 को लॉन्च किया था, लेकिन Windows 7 के लिए सपोर्ट उपलब्ध होने की वजह से Windows 10 को लोगों ने नहीं अपनाया |




