रेडमी नोट 8T की वास्तविक और ग्राफिक्स से बनी तस्वीर लीक
Xiaomi एक और स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे कथित तौर पर Redmi Note 8T के नाम से जाना जाएगा। यह रेडमी नोट 8 सीरीज़ के मौज़ूदा फोन का अपग्रेड या अलग वेरिएंट हो सकता है। इंटरनेट पर रेडमी नोट 8टी की वास्तविक और रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) लीक हुए हैं। इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर भी दावे किए गए हैं। रेडमी नोट 8टी की वास्तविक तस्वीरों में फोन के डिज़ाइन का खुलासा होता है। इसके अलावा फोन के रिटेल बॉक्स की तस्वीर भी सामने आई है। बॉक्स पर फोन का नाम Redmi Note 8T लिखा है। जैसा कि हमने आपको बताया, टिप्स्टर ने फोन की कीमत, कलर और फोन के अलग वेरिएंट के बारे में भी जानकारी दी है।
फोन के इंफॉर्मेशन स्टिकर से Xiaomi के इस स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। यह 48 मेगापिक्सल के क्वाड कैमरा सेटअप, 6.3 इंच ड्यूड्रॉप नॉच और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से लैस है। 4,000 एमएएच की बैटरी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस है। एनएफसी सपोर्ट का भी ज़िक्र है जो रेडमी नोट 8 का हिस्सा नहीं था। यहाँ पहली नज़र में रेडमी नोट 8टी दिखने में रेडमी नोट 8 जैसा ही लगता है। इसमें स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर भी है। रिटेल बॉक्स से बड़ा चार्जर होने का खुलासा होता है, लेकिन आउटपुट के बारे में पता नहीं चला है। रेडमी नोट 8टी के तीन वेरिएंट होंगे- 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज। कथित रेडमी नोट 8टी के तीन कलर वेरिएंट होंगे- मूनशैडो ग्रे, मूनलाइट व्हाइट और स्टारस्पेस ब्लू। फोन के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,600 हो सकती है |




