ऐप्पल इवेंट के लिए काउंट डाउन शुरू हो चुका है, लॉन्च होगी iPhone 11 सीरीज़
ऐप्पल इवेंट (Apple Event) के लिए काउंट डाउन शुरू हो चुका है | ऐप्पल आज 10 सितंबर को सैन जोस स्थित अपने मुख्य ऑफिस के स्टीव जॉब्स थियेटर में इस इवेंट का आयोजन करेगा | ऐसा देखा गया है कि ऐप्पल अपने आईफोन मंगलवार को लॉन्च करता है, प्री-ऑर्डर शुक्रवार को शुरू करता है और इनकी डिलीवरी एक महीने बाद शुरू करता है | उम्मीद की जा रही है कि कंपनी iPhone 11, iPhone 11 Pro, और iPhone 11 Pro Max इस इवेंट में लॉन्च करेगी | कंपनी का यह इवेंट भारतीय समय के अनुसार रात के साढ़े दस बजे शुरू होगा | इसके लिए कंपनी ने यूट्यूब पेज पर इन्विटेशन भेज दिया है | यह पहली बार होगा कि कंपनी इवेंट को यूट्यूब पेज पर लाइव प्रसारित करेगी |
यू्ट्यूब के अलावा कंपनी इवेंट को कंपनी की वेबसाइट पर भी स्ट्रीमलाइन करेगी, जिसे iPhone, iPad, iPod touch model (iOS 10 or above) या Mac computer पर सफारी ब्राउज़र का प्रयोग करके देखा जा सकता है | इस इवेंट में iPhone 11 सीरीज़ पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी | इस फोन में A13 चिपसेट यूज़ किया जाएगा जिसकी वजह से इसकी स्पीड काफी अधिक होगी | इसका कैमरा अपग्रेडेड होगा जिसकी वजह से यह कम रोशनी में भी बेहतर फोटो खींच सकेगा | इसमें रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी होने की संभावना है | रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 11 के बेस वैरिएंट की कीमत करीब 749 डॉलर होगी जो कि भारत में लगभग 53,800 रुपये के बराबर होगी | भारत में ऐप्पल ने iPhone XR का बेस वैरिएंट 77,000 रुपये में लॉन्च किया था | हालांकि, बिल्कुल सही कीमत जानने के लिए अभी थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा |

