iPhone रिपेयर करवाना अब होगा आसान और सस्ता
एप्पल (Apple) ने एक जरूरी कदम उठाया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। टेक जाइंट एपल ने आईफोन के रिपेयरिंग के खर्च को कम करने के लिए थर्ड पार्टी मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर्स के साथ पार्टनरशिप करने का फैसला लिया है। जिससे आईफोन के रिपेयर में लगने वाली लागत कम हो जाएगी। इसके साथ ही एक प्रोग्राम के तहत मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर्स को एपल आईफोन के ओरिजिनल पार्ट्स और ट्रेनिंग देने भी दी जाएगी। एपल ने बताया है कि वह जल्द ही रिपेयरिंग सेंटर्स को आईफोन की बैटरी और स्क्रीन मुहैया करवाएगा। कंपनी का मानना है कि इस कदम से यूजर्स को कम कीमत में अपने आईफोन को ठीक करवाने का मौका मिलेगा।
एप्पल का यह नया मॉडल अभी टेस्टिंग फेज में है और इसे नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और एशिया के 20 स्थानों पर लागू किया गया है। अब एपल इस प्रोग्राम का बाकी देशों में विस्तार करना चाहता है। एप्पल ने कहा, ''यजूर्स की जरूरत को बेहतर करने के लिए अमेरिका में सबसे पहले हमने इस प्रोग्राम को शुरू किया.'' इस प्रोग्राम के तहत ऑट ऑफ वारंटी हो चुके आईफोन को भी रिपेयर करवाया जा सकेगा. हालांकि उसके लिए यूजर्स को कीमत चुकानी होगी। लेकिन ओरिजिनल पार्ट्स मिलने के प्रोडक्ट के बेहतर होने की संभावना ज्यादा रहेगी। एप्पल ने बताया है कि उसके इस प्रोग्राम को ज्वाइन करने के लिए ट्रेनर्स को कोई फीस नहीं देनी होगी। कंपनी उन लोगों को ट्रेनिंग देने में प्राथमिकता देगी जिनके पास रिपेयरिंग कोर्स के सर्टिफिकेट हैं।

