रियलमी ने आज भारत में लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी XT को लॉन्च किया
अगर आपका बजट 20,000 रुपये है और आप इस प्राइस सेगमेंट में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला स्मार्टफोन खरीदने चाहते हैं तो हमारा आज का यह लेख खास आप लोगों के लिए है। आज लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानकारी देंगे कि 20,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट में 8GB RAM और 128 जीबी स्टोरेज से लैस हैं। Oppo के सब-ब्रांड रियलमी ने आज भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी एक्सटी को लॉन्च कर दिया है। Realme XT Price in India की बात करें तो रियलमी एक्सटी के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 16,999 रुपये है।
वहीं, इसके टॉप वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज है जिसे 18,999 रुपये में बेचा जाएगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह कंपनी का पहला ऐसा फोन है जिसे 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। रियलमी एक्सटी के फ्रंट और बैक पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। Realme XT Specifications की अगर बात करें तो फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Qualcomm Snapdragon 712 SoC का इस्तेमाल हुआ है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज है। 4,000 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करेगी।

