भारत में Motorola ने अपना स्मार्ट TV लॉन्च किया
Motorola आज अपना पहला Smart TV लॉन्च कर स्मार्ट टीवी सेगमेंट में कदम रखने जा रही है। कंपनी अपना पहला Android बेस्ड TV आज यानी 16 सितंबर को लॉन्च करेगी। यह टीवी स्पेशल तौर पर Flipkart के जरिए बेचा जाएगा। इसमें 32 इंच से लेकर 65 इंच में 4K पैनल दिया गया है। बेहतर ऑडियो के लिए इसमें कंपनी ने Dolby Vision टेक का यूज किया है। इसके साथ 30W का फ्रंट फेसिंग स्पीकर भी मिलता है। कंपनी ने कहा है कि Android गेम कंट्रोलर को कनेक्ट करने के लिए इसमें blazeX टेक का यूज किया गया है।
टीवी की टीजर इमेज को देखा जाए तो इसमें यह बेहद पतली स्क्रीन का है। इसके अलावा यह Android TV मोशन कंपंनसेटेड फ्रेम इंटरपोलेशन (MEMC) के साथ आएगा, जो स्मूथ विज्युअल के साथ आता है। हालांकि इसमें स्टैंडर्ड रिफ्रैश रेट 60Hz का हो सकता है। इसके अलावा इसकी कीमत Xiaomi की Mi TV रेंज और Thomson, Vu, Kodak जैसे अन्य ब्रांड के Android TV जितनी ही है।
Motorola Android 9 TV साइज और कीमत
21 इंच HDR - 13,999 रुपये
43 इंच Full HD - 24,999 रुपये
43 इंच Ultra HD (UHD) - 29,999 रुपये
50 इंच UHD - 33,999 रुपये
55 इंच UHD - 39,999 रुपये
65 इंच UHD - 64,999 रुपये
Motorola Smart TV में autuneX डिस्प्ले टेक्नॉलजी इस्तेमाल की गई है। इन टीवी में 2.25GB रैम और 16GB की इंटर्नल स्टोरज है. ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए इनमें Mali 450 GPU दिया गया है। सभी स्मार्ट टीवी में Android 9 Pie का सपोर्ट दिया गया है. टीवी के साथ वायरलेस गेमपैड भी दिया जाएगा।


