सैफ अली खान की फिल्म 'लाल कप्तान' का ट्रेलर रिलीज
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'लाल कप्तान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है | इस तरह सैफ अली खान इस ट्रेलर एकदम अनोखे अंदाज में नजर आ रहे हैं, और 'लाल कप्तान' में सैफ अली खान का ऐसा अवतार नजर आएगा जिसे पहले कभी नहीं देखा गया है | दिलचस्प यह है कि ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा की आवाज भी सुनने को मिल रही है | सैफ अली खान (Saif Ali Khan) फिल्म 'लाल कप्तान (Laal Kaptaan)' में नागा साधु का रोल अदा करेंगे | सैफ अली खान के 'लाल कप्तान' के डायलॉग भी कमाल के हैं और वे जबरदस्त एक्शन भी करते नजर आ रहे हैं |
सैफ अली खान की फिल्म 'लाल कप्तान' इरोज इंटरनेशनल और आनंद एल राय के कलर यलो प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है, जो पूरी तरह बदला, धोखा और ड्रामे पर आधारित है | लाल कप्तान (Laal Kaptaan)' 11 अक्तूबर को रिलीज होगी | 'लाल कप्तान' के बारे में इरोज इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील लुल्ला ने कहा कि फिल्मकी कहानी काफी मनोरंजक है, साथ ही इसमें ड्रैमेटिक कैरेक्टर्स भी हैं | इस फिल्म की स्क्रिप्ट से प्रतिभाशाली सैफ अली खान अपने छिपे टैलेंट को सबके सामने ला पाएंगे | 'लाल कप्तान' (Laal Kaptaan) को नवदीप सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं |




























