अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'हाउसफुल 4' का ट्रेलर हुआ रिलीज
इस मोस्ट अवेटेड ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है | शानदार कॉमेडी, हॉरर और ढेर सारे ड्रामे से भरा ये ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है | इस ट्रेलर में सिर्फ अक्षय कुमार अपने 'भूल भुलैया' वाले अवतार की याद दिला रहे हैं | दिलचस्प बात ये भी है कि फ़िल्म का ट्रेलर भारत के साथ-साथ यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और दुबई में एक ही समय में रिलीज़ किया | 'हाउसफुल 4' का ट्रेलर आने के बाद ये साफ हो गया है कि ड्रामा फ़िल्म है, जहां एक तरह ऑडिएंस को कलाकारों को उनके वर्तमान जीवन में दिखाया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ उनके 600 साल पहले के जीवन और पुनर्जन्म की कहानी भी होगी | ट्रेलर से पहले इस फिल्म के शानदार पोस्टर्स रिलीज हुए थे | इन पोस्टर्स में सबसे इंटरेस्टिंग अंदाज अक्षय कुमार का था |
'हाउसफुल 4' में हर स्टार के दो किरदार होंगे, यानी डबल रोल | फिल्म के एक किरदार में अक्षय कुमार गंजे नजर आएंगे | वहीं ये देखना दिलचस्प होगा कि हाउसफुल फ्रेंचाइजी की ये चौथी फिल्म यानी 'हाउसफुल 4' बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है | फिल्म में अक्षय के साथ-साथ रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा जैसे कलाकार भी मजेदार किरदारों में नजर आ रहे हैं | इस फिल्म में अक्षय अभिनेत्री कृति सेनन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे | 'हाउसफुल 4' साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित है तथा फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है | फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित ये फ़िल्म 2019 की दिवाली पर रिलीज हो रही है | इस फिल्म की रिलीज डेट 25 अक्टूबर रखी गई है |




























