फिल्म 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी का दूसरा ट्रेलर रिलीज
अमिताभ बच्चन (Amithabh Bachchan) को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिलने की घोषणा के बाद यह उनकी फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज हुआ है | बिग बजट फिल्म 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी (Sye Raa Narasimha Reddy)' का पहला ट्रेलर आने के बाद से ही दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था लेकिन अब यह दूसरा ट्रेलर इतना जबरदस्त है कि हर देखने वाले के दिल में देशभक्ति की अलख जगा रहा है | फिल्म 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी (Sye Raa Narasimha Reddy)' का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है |

इस ट्रेलर को भी पहले ट्रेलर की तरह एक साथ 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है | यूट्यूब पर यह ट्रेलर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड में देखा जा सकता है | हर भाषा में फिल्म पर काफी मेहनत की गई है | किसी भी भाषा का ट्रेलर देखने पर फिल्म में डबिंग और लिप्सिंग की खामियां नजर नहीं आ रहीं |
यह फिल्म एक ऐसे योद्धा उय्यालावादा नरसिम्हा रेड्डी की कहानी है, जिसने अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले जंग शुरुआत की थी | इस फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amithabh Bachchan) नरसिंहा रेड्डी के गुरू के किरदार में नजर आएंगे | फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है |




























