फिल्म War सबसे तेज 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बनी
'वॉर' (War) फिल्म इस साल सबसे तेज 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई है | मंगलवार को दशहरा (Dussehra 2019) की छुट्टी का इस फिल्म को काफी फायदा हुआ और यह फिल्म 7वें दिन ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है | फिल्म में इन दोनों सितारों के अंदाज को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं | बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो मंगलवार को इस फिल्म ने 27 करोड़ की कमाई की है | इसके साथ ही इस फिल्म की कुल कमाई अभी तक 206.7 करोड़ हो गई है |

दशहरे के चलते 'वॉर' की कमाई में सोमवार की अपेक्षा 30 प्रतिशत उछाल आया और इसी के साथ यह फिल्म इस साल सबसे तेज 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई है | 'वॉर' ने इस मामले में शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' और सलमान खान की 'भारत' को भी पीछे कर दिया है | हालांकि इस फिल्म को काफी मिक्स रिव्यू मिले हैं | जहां दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है तो वहीं कई लोग इस फिल्म की आलोचना भी कर रहे हैं | लेकिन 2 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की है | पहले दिन इस फिल्म ने 53 करोड़ की कमाई कर रिकॉर्ड बनाया था |




















