फिल्म Darbar का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। फिल्म का पहला लुक रिलीज होने के बाद सभी को इसका बेसब्री से इंतजार है। रजनीकांत के साथ इस फिल्म से कई बड़े नाम जुड़ गए हैं। 7 नवंबर को सलमान खान ने फिल्म के मोशन पोस्टर को रिलीज किया |
दरबार रजनीकांत की 167वीं फिल्म है। 27 साल के करियर में पहली बार रजनीकांत पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए इस फिल्म में नजर आएंगे। पुलिस ऑफिसर के किरदार के बारे में जानने के बाद लोगों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। आज सलमान खान फिल्म दरबार का हिंदी के मोशन पोस्टर को रिलीज किया | दरबार में रजनीकांत के साथ नयनतारा, योगी बाबू, थोमस, प्रतीक बब्बर और सुनील शेट्टी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग मुंबई और महाराष्ट्र में हुई है। यह फिल्म 15 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।






















