Headline



बाला अपने ही पिता की हत्या करने की कोशिश कर रहा- हाउसफुल 4

Medhaj News 20 Oct 19,22:06:08 Movies Review
bala.png

फरहाद शामजी के निर्देशन में बनी मल्टी स्टारर फिल्म हाउसफुल 4 अगले हफ्ते 25 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है | दिवाली से ठीक पहले रिलीज हो रही अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म का तगड़ा बज बना हुआ है और इसके बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा बिजनेस करने की उम्मीद जताई जा रही है | मेकर्स लगातार फिल्म से एक्टर्स के लुक और इसके प्रोमो वीडियो रिलीज कर रहे हैं | हाल ही में इसका नया प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है | अब ये नया वीडियो काफी लोकप्रिय हो रहा है जिसमें अक्षय कुमार अपने ही पिता की हत्या करवाने की कोशिश कर रहे हैं | वीडियो में अक्षय कुमार सैनिकों से अपने पिता की हत्या करने की बात कर रहे हैं | हालांकि जब सैनिक उनकी बात नहीं सुनते तो वह खुद ही तलवार लेकर अपने पिता की हत्या करने के लिए आगे बढ़ जाते हैं | तभी उनके पिता उनकी तरफ देख लेते हैं और कहते हैं- अपने बाप की हत्या करवाना चाहता है? अक्षय कुमार अपने पिता से माफी मांगते हुए कहते हैं- क्षमा पिताश्री क्षमा | सिर पर किसी का साया भी नहीं और जब से आपने मुंडन करवाया है तब से सिर पर छाया भी नहीं | फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा बॉबी देओल, रितेश देशमुख, चंकी पांडे, राना दग्गुबती, पूजा हेगड़े, कृति सैनन और कृति खरबंदा जैसे ढेरों सितारे हैं | फिल्म के ट्रेलर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए हैं जो साधु की भूमिका में होंगे |



View this post on Instagram

Main nahi tera baap takleya! Kaise Bala ki shaitaani machaati hai dhamaal, dekhiye in #Housefull4 iss Diwali #SajidNadiadwala @riteishd @iambobbydeol @kritisanon @hegdepooja @kriti.kharbanda @farhadsamji @wardakhannadiadwala @foxstarhindi @nadiadwalagrandson @chunkypanday

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?