फैन्स को अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 का बेसब्री से इंतजार
फैन्स को अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 का बेसब्री से इंतजार है। हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट 27 सितंबर को रखा गया है। जिसकी जानकारी खुद अक्षय कुमार ने ट्वीट करके दी | जिसमे उन्होंने कहा है Bala Maharaj 1419 se aur Harry from 2019 aa gaye hain aap sabhi ko hasaane! Inse milkar aapke hosh aur baal, dono hi udd jayenge फिल्म का ट्रेलर सितंबर के तीसरे हफ्ते में रिलीज होने वाला था। मगर अब ट्रेलर रिलीज करने के प्लान में बदलाव किए गए हैं और यह अब 27 सितंबर को रिलीज होने वाला है।

ट्रेलर को रिलीज करने से पहले मुंबई में एक बड़ा इवेंट रखा गया है। आपको बता दे की हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार के अलावा राणा डग्गुबती, जॉनी लिवर, जैमी लिवर, रंजीत, चंकी पांडे, शरद केल्कर भी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।





























