उत्तराखंड: बंशीधर भगत को बीजेपी ने चुना अपना नया अध्यक्ष
उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बंशीधर भगत के रूप मेंअपना नया अध्यक्ष मिल गया है | पार्टी संगठन ने 2022 के चुनाव के लिए भगत को संगठन की जिम्मेदारी सौंप दी है | बीजेपी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसपर खरा उतरने का वो पूरा प्रयास करेंगे और 2022 में फिर बीजेपी जीत दोहराएगी | बंशीधर भगर मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का स्थान लेंगे |
वह बीजेपी के कुमाऊं मंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे थे | बंशीधर भगत 1975 में जनसंघ से जुड़े थे | वह रामजन्मभूमी आंदोलन में जेल भी जा चुके हैं | वह पूर्व मंत्री और कालाढूंगी से विधायक हैं | गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जन राम मेघवाल की मौजूदगी में हुई बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा दी गई | इसके बाद नामांकन आदि की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक ने नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया | आपको बता दें बंशीधर उत्तराखंड कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं | वह 6 बार विधायक रह चुके हैं |
























