Headline



वीर अमर शहीदों के आश्रितों को नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी

Medhaj News 4 Jan 20 , 06:01:40 Governance

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर स्मार्ट सिटी योजना व अमृत योजना के विषय में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की,मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा - जिन 11 वीर परिवारों को आज नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए, मैं उनका अभिनंदन करता हूं तथा इन परिवारों के जिन सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया उनको कोटि-कोटि नमन करता हूं |





सरकार सैनिकों के कल्याण के प्रति संवेदनशील होकर कार्य कर रही है ताकि यहां निवास करने वाले सभी पूर्व सैनिकों, वर्तमान में कार्यरत सैनिकों और सैनिकों के आश्रित परिवारों का मनोबल बना रहे। प्रदेश सरकार आपके हितों के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है| आगे ,मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा- पूर्व सैनिकों को प्रदेश सरकार द्वारा समूह ‘ब’ और ‘स’ में 5% पदों पर आरक्षण दिया जा रहा है। सरकार सैनिकों के लिए उपलब्ध सभी पदों पर भूतपूर्व सैनिकों की नियुक्ति के लिए प्रभावी प्रयास कर रही है, प्रदेश के डिफेंस मैनुफैक्चरिंग काॅरिडोर से प्रदेश में व्यापक पैमाने पर रोजगार के अवसरों का सृजन होगा, साथ ही हम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 'मेक इन इंडिया' की भावना के अनुरूप सेना को शस्त्रों से सुसज्जित करने में भी सफल होंगे |





मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा - लखनऊ में पहली बार फरवरी में भव्य DefExpo2020 का आयोजन किया जा रहा है जिससे सभी को रक्षा क्षेत्र की अत्याधुनिक तकनीक और शस्त्रों का अवलोकन करने का मौका मिलेगा व डिफेंस काॅरिडोर में निवेश का भी अवसर प्राप्त होगा | आगे मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि ₹5.5 करोड़ की धनराशि से चार जनपदों - प्रयागराज, कौशाम्बी, मऊ और मेरठ में नवीन सैनिक कल्याण कार्यालय और पूर्व सैनिकों के लिए विश्रामगृह का निर्माण करवाया जा रहा है, ताकि सैनिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो | प्रदेश सरकार द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर एकत्र होने वाली औसतन ₹1.75 करोड़ की धनराशि की तीन गुना से अधिक राशि झंडा दिवस निधि में जमा कराई जाएगी ताकि हमारे वीर सैनिकों के कल्याण हेतु धन की कमी न रहे |





आगे कहा- राज्य सरकार ने सैनिकों के पुनर्वास और सम्मानजनक जीवन-यापन के लिए ₹3 लाख तक के ऋण में 4% अनुदान वहन करने का निर्णय लिया है। पात्र लाभार्थियों को ₹12 हजार देने का निर्णय भी सरकार द्वारा लिया गया है | मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा- प्रदेश में परमवीर चक्र विजेताओं को ₹52 लाख एकमुश्त, ₹3 लाख वार्षिकी, महावीर चक्र विजेताओं को ₹31 लाख एकमुश्त, ₹2 लाख वार्षिकी और वीर चक्र विजेताओं को ₹20 लाख एकमुश्त, ₹1 लाख वार्षिकी प्रदान करने का निर्णय लिया गया है |





1986 से पूर्व परमवीर चक्र से विभूषित विजेताओं को एकमुश्त ₹32,50,000 तथा वार्षिकी ₹1,95,000 की धनराशि प्रदान करने का निर्णय प्रदेश शासन द्वारा लिया गया है। इससे पहले ₹15,000 एकमुश्त और ₹1,000 वार्षिकी की व्यवस्था थी | 15 जून, 2018 को प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 1986 से पहले परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, सेना मेडल आदि से विभूषित पदक विजेताओं को दिए जाने वाले नगद पुरस्कारों की राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है | प्रदेश सरकार ने 19 मार्च 2018 के शासनादेश द्वारा शहीद सैनिकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी दिए जाने का निर्णय लिया था। उसी क्रम में आज दूसरी बार शहीद सैनिकों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित करने का कार्य किया जा रहा है| मुख्यमंत्री श्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने सरकारी आवास, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में वीर अमर शहीदों के आश्रितों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। उन्होंने आगे कहा कि मैं मातृभूमि के लिए अपूर्व शौर्यपूर्ण पराक्रम दिखाते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश को सुरक्षित करने वाले भारत माता के सभी सपूतों को नमन करता हूँ |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • धारणा

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...