BJP ने किया 57 उम्मीदवारों का ऐलान, यहां देखिए पूरी लिस्ट...
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अगले महीने होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) के लिए गुरुवार को 57 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है | जारी की गयी लिस्ट के मुताबिक सुल्तानपुर माजरा विधान सभा सीट से रामचंद्र छाबडिया, मंगोलपुरी विधानसभा सीट से कर्म सिंह करमा, रोहिणी विधानसभा सीट से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग सीट से रेखा गुप्ता, शकूर बस्ती सीट से एससी वत्स, त्रिनगर सीट से तिलक राम गुप्ता, वजीरपुर सीट से महेंद्र नागपाल, मॉडल टाउन सीट से कपिल मिश्रा, सदर बाज़ार सीट से जयप्रकाश, चांदनी चौक सीट से सुमन कुमार गुप्ता, मटियामहल सीट से रवीन्द्र गुप्ता, बल्लीमारान सीट से लता सोढ़ी को उम्मेदवार बनाया है | वहीं करोलबाग विधानसभा सीट से योगेन्द्र चंदोलिया, मोतीनगर सीट से कुमार सचदेवा, मादीपुर सीट से कैलाश सांपला, वहीं बीजेपी ने पटपड़गंज विधान सभा सीट से मनीष सिसोदिया के सामने रवि नेगी को उम्मीदवार बनाया है | देखें पूरी लिस्ट...
























