Headline



PM मोदी ने दी जनरल रावत को बधाई , कहा- पूरे जोश के साथ निभाई अपनी ड्यूटी

Medhaj News 1 Jan 20 , 06:01:40 Governance

पूर्व सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को साउथ ब्लॉक में आधिकारिक तौर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की कमान संभाल ली | इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनरल बिपिन रावत को बधाई दी है | साथ ही उनको शानदार सैन्य अफसर बताया है | पीएम मोदी ने कहा - मुझे खुशी है कि जैसे ही हम नया साल और नया दशक शुरू करते हैं, वैसे ही भारत को जनरल बिपिन रावत के रूप में अपना पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मिलता है | मैं उन्हें बधाई देता हूं और इस जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं | वो एक शानदार अफसर हैं, जिन्होंने पूरे जोश के साथ भारत की सेवा की है | इस दौरान पीएम मोदी ने कारगिल की जंग लड़ने वाले वीर जाबांज सैन्यकर्मियों को भी याद किया |





पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - पहले सीडीएस ने कार्यभार संभाला लिया है | मैं उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने हमारे राष्ट्र की सेवा के लिए अपनी जान को न्यौछावर कर दिया | मैं कारगिल में लड़े बहादुर जवानों को याद करता हूं, जिनके बाद हमारी सेना में सुधार पर कई चर्चाएं शुरू हुईं, जिससे आज यह ऐतिहासिक काम हुआ | पीएम मोदी ने कहा - 15 अगस्त 2019 को लाल किले की प्राचीर से मैंने ऐलान किया था कि भारत का एक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ होगा | इस संस्था पर हमारे सैन्य बलों के आधुनिकीकरण की जिम्मेदारी होगी | यह 1.3 अरब भारतीयों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करेगी |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • धारणा

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...