इस दिन पीएम मोदी स्टूडेंट्स को परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने के टिप्स देंगे
परीक्षाओं का सीजन शुरू होने वाला है | ऐसे में स्टूडेंट्स की टेंशन बढ़ना तो लाजिमी है | छात्र-छात्राओं के इसी तनाव को कम करने के लिए पीएम मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान स्टूडेंट्स से बात करेंगे | उन्हें परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने के टिप्स देंगे | ये कार्यक्रम 20 जनवरी को आयोजित किया जाएगा |
हालांकि इसके पहले कार्यक्रम 16 जनवरी को तालकटोरा स्टेडियम में होने वाला था, लेकिन पोंगल, मकर संक्रांति, लोहड़ी, ओणम के अवसर पर स्कूलों में छुट्टियों के कारण अब यह 20 जनवरी 2020 को सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया है | मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया है |
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दिन देश और विदेश के विभिन्न हिस्सों के छात्रों एवं शिक्षकों से 'परीक्षा पे चर्चा 2020 संवाद के तहत बोर्ड परीक्षा एवं अन्य विषयों पर चर्चा करेंगे |
























