भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में सरकार 5 सालों में खर्च करेगी 5 लाख करोड़ रूपए
वित्त मंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण अबसे कुछ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। वित्त मंत्री ने बुनियादी ढांचा क्षेत्र में 102 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट लाने का ऐलान किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकारी कार्यबल ने 102 लाख करोड़ रुपये की ढांचागत परियोजनाओं की पहचान की है। वित्त मंत्री ने कहा कि पहचान की गई ढांचागत परियोजनाओं की निगरानी के लिये राष्ट्रीय अवसंरचना परियोजनाओं के लिये समन्वय प्रणाली की शुरुआत की जायेगी।
वित्त मंत्री ने कहा केन्द्र, राज्यों ने पिछले छह साल के दौरान बुनियादी परियोजनाओं पर 51 लाख करोड़ रुपये खर्च किये, अगले पांच साल में 100 लाख करोड़ रुपये और निवेश किये जायेंगे। वित्त मंत्री के मुताबिक, NIP के तहत करीब 25 लाख करोड़ रुपये एनर्जी प्रोजेक्ट पर, 20 लाख करोड़ रुपये सड़क और करीब 14 लाख करोड़ रुपये रेलवे प्रोजेक्ट के लिए तय किए गए हैं। इसमें प्राइवेट सेक्टर का निवेश 22-25 फीसदी होगा। बाकी निवेश एनआईपी इन्वेस्टमेंट, केंद्र और राज्य सरकार करेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि पावर, रेलवे, शहरी सिंचाई, मोबिलिटी, शिक्षा और सेहत पर खर्च होगा।
साल 2020 के मध्य में सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजना करेगी। इससे कारोबारियों को वैश्विक माहौल में कारोबार करने की सहूलियत मिलेगी।
किस प्रोजेक्ट पर कितना होगा खर्च-
सीतारमण ने कहा कि 2.5 लाख करोड़ रुपये पोर्ट और एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स पर, 3.2 लाख करोड़ रुपये आइटेंडिफाइड डिजिटल इफ्रा प्रोजेक्ट्स पर, 16 लाख करोड़ रुपये सिंचाई, ग्रामीण, एग्री व फूड प्रोसेसिंग प्रोजेक्ट्स और 16 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा इंफ्रा प्रोजेक्ट (इसमें मोबिलिटी प्रोजेक्ट शामिल हैं) पर खर्च होंगे।
In his Independence Day speech 2019, PM @narendramodi highlighted that Rs 100 lakh crore would be invested on infrastructure over the next 5 years : FM @nsitharaman
Watch Below as FM briefs about Rs 102 lakh crore #NIP projects to help make India a $5 trillion economy by 2025. pic.twitter.com/Hy5wgFTxrD
























