पीएम मोदी ने महागठबंधन (विपक्ष की रैली) के खिलाफ कहा - बचाओ-बचाओ……
एकजुट विपक्ष ने एक सुर में मोदी सरकार पर निशाना साधा, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विपक्ष पर करारा हमला बोला | केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली की राजधानी सिलवासा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा- विपक्ष का महागठबंधन सिर्फ पीएम मोदी के ही खिलाफ नहीं, बल्कि भारत की जनता के भी खिलाफ है. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन की एकजुटता पर भी चुटकी ली | महागठबंधन सिर्फ नरेंद्र मोदी के खिलाफ नहीं है, बल्कि भारत की जनता के खिलाफ है... वे अपने परिवारों, अपनी सल्तनत को बचाने के लिए कितने भी गठबंधन कर सकते हैं...लेकिन वे कभी भी लोगों के दिल नहीं जीत पाएंगे | प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में वे हमसे बहुत डरे हुए हैं क्योंकि हम सच्चाई के मार्ग पर चलते है | इसलिए उन्होंने पूरे देश से पार्टियों को एकत्रित किया और बचाओ, बचाओ, बचाओ चिल्ला रहे हैं |
प्रधानमंत्री ने उक्त बातें एक मेडिकल कॉलेज की नींव रखने के बाद कही - उनकी राजनीति मोदी के लिए नफरत पर केंद्रित है जो अखबारों और टीवी चैनलों को तो आकर्षित कर सकती है लेकिन ये कभी भी लोगों के दिल नहीं जीतेगी जो उनके हर कदम को देख रहे हैं | ‘चुनावों के दौरान वहां पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई और वे लोकतंत्र बचाने की बात करते हैं | जो लोग लोकतंत्र का गला घोंटने में शामिल थे जब वे उसे बचाने की बात करें तो लोग कहेंगे ‘वाह क्या बात है | एक पार्टी के 60 साल के शासन में बहुत ज्यादा काम नहीं हुआ, क्योंकि उन्होंने काम से ज्यादा नामों का तरजीह दी | प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते साढ़े चार साल में कई नई योजनाएं शुरू की गईं लेकिन किसी का भी संबंध मोदी नाम से नहीं है | मोदी ने कहा - इससे पता चलता है कि हमारा उद्देश्य देश की प्रगति सुनिश्चित करना है न कि केवल एक परिवार की...यह हमारी संस्कृति नहीं है | मेरे लिए 125 करोड़ देशवासी मेरा परिवार है |
पीएम मोदी ने दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव में पहले मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया | और कहा आज दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव को आजादी के बाद अपना पहला मेडिकल कॉलेज मिला है | अभी यह मेडिकल कॉलेज 150 सीटों का है, लेकिन आगे चलकर इनकी संख्या में इजाफा होगा | पीएम ने कहा कि मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सिलवासा में पैरा-मेडिकल की 250 और दमन में नर्सिंग की 50 सीटों की व्यवस्था की गई है |
















