Kumbh 2019

SDMC सदन में बीजेपी की पार्षद 'नमो अगेन' टीशर्ट पहन के आने से हुआ हंगामा

Medhajnews 18 Jan 19 , 06:01:39 Governance

नगर निगम (एसडीएमसी) के सदन में एक अजीब नजारा देखने को मिला जहां भारतीय जनता पार्टी की एक पार्षद नमो अगेन लिखी हुई टी-शर्ट पहन कर आईं तो विपक्षी नेताओं ने इस पर कड़ा ऐतराज जता दिया | हालांकि मेयर ने विपक्षी नेताओं के विरोध को दरकिनार करते हुए कार्यवाही को चलने दिया | दिल्ली के द्वारका इलाके से बीजेपी पार्षद निकिता शर्मा दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की सदन की बैठक में नमो अगेन लिखी हुई टी-शर्ट पहन कर आ गई जिस पर आम आदमी पार्टी के पार्षद दल के नेता प्रवीण कुमार ने मेयर नरेंद्र चावला से ऐतराज जताया | प्रवीण ने कहा कि जब दूसरे पार्षद केवल सफेद टोपी पहन कर ही आ जाते हैं तब मेयर उन्हें रोक देते हैं | लेकिन आज बीजेपी के पार्षद तो बीजेपी का प्रचार कर रही हैं | दक्षिण दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष प्रवीण कुमार ने जब सदन के भीतर ही मेयर से इस बात को लेकर विरोध दर्ज कराया तब मेयर ने प्रवीण कुमार को कहा कि टी-शर्ट में नमो आगे लिखा है ना कि बीजेपी, ऐसे में विपक्ष के आरोप सिरे से गलत साबित होते हैं |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • एक दिन जब आएगा

    • सबसे कीमती है क्या?

    • जीवन की कुछ सच्ची बातें

    • "स्त्रियों-जियो खुद के लिए भी"

    • ख़ामोशी