Kumbh 2019

आज से दो दिन बीजेपी राष्ट्रीय परिषद की बैठक

Medhajnews 11 Jan 19 , 06:01:39 Governance

दिल्‍ली के रामलीला मैदान में आज से बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू होगी | लोकसभा चुनाव जीतने की रणनीति सीखेंगे देश भर से आए बीजेपी के 12 हजार कार्यकर्ता दो दिन चलने वाली बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह जीत का मंत्र देंगे | बैठक शाम चार बजे अध्यक्षीय भाषण से शुरू होगी | सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को शिक्षा एवं रोजगार में 10 प्रतिशत आरक्षण देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया जाएगा | साथ ही कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा कि वह चुनावी मैदान में उतरें और बताएं कि कैसे सरकार ने दलित, ओबीसी, एससी और मुस्लिम सभी वर्गों के लिए काम किया है |





लोकसभा चुनाव में आरक्षण बनाम आरक्षण होगा मुद्दा बीजेपी की "रामलीला मैदान में होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक लोकसभा चुनाव से पहले सबसे बड़ी बैठक होगी |" बीजेपी के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी | इसमें मंडल स्तर के कार्यकर्ता शिरकत करेंगे | कई प्रदेशों के कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच चुके है | हर लोकसभा क्षेत्र के दस प्रमुख नेता हिस्सा लेंगे | बैठक में सभी सांसदों, विधायकों, परिषद के सदस्यों, जिला अध्यक्षों व महामंत्रियों के साथ हर क्षेत्र के विस्तारकों को भी आमंत्रित किया गया है. बीजेपी शासित राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से हार का सामना करने के बाद होने जा रही यह बैठक अहम है इसमें राम मंदिर के मसले पर पार्टी अपना रुख स्पष्ट कर सकती है | किसानों के मसले पर पार्टी के कामकाज को लेकर चर्चा हो सकती है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उम्मीदें

    • ज़िन्दगी और एक सवाल?

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ