Kumbh 2019

राष्ट्रीय अधिवेशन में अमित शाह बोले 2019 का चुनाव मोदी बनाम ऑल पार्टी होगा

Medhaj News 12 Jan 19 , 06:01:39 Governance
amit_shah.jpg

दिल्ली के रामलीला मैदान में बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक हुई | इस बैठक में पार्टी ने ‘मिशन 2019’ का आगाज करते हुए देशभर से जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत की रणनीति सिखाई | दो दिन तक चलने वाली परिषद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने संबोधित किया | सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार पर जोर दिया गया | पिछली सरकारों के घोटालों की तुलना करते हुए बीजेपी की बेदाग छवि को लेकर जनता के बीच जाने को कहा गया | प्रधानमंत्री राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मौजूद थे | ऐसे में रामलीला मैदान के मंच के पिछले हिस्से में अस्थाई प्रधानमंत्री कार्यालय और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लिए अस्थायी कार्यालय बनाया गया है |





दिल्ली के रामलीला मैदान में पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन किया | इस मौके पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, सीनियर नेता मुरली मनोहर जोशी और लाल कृष्ण आडवाणी समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं | शाह ने कहा कि आरक्षण बिल से युवाओं का सपना पूरा होगा | बीजेपी की मोदी सरकार ने वर्षों से चली आ रही मांग आरक्षण बिल को दोनों सदनों में पास कराकर करोड़ों युवाओं के सपने को साकार किया है | शाह ने कहा कि 2019 का चुनाव बहुत अहम है | आज बीजेपी 11 करोड़ से ज्यादा सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है | विपक्षी पार्टियों के गठबंधन पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, गठबंधन के पास न नेता है और न नीति है | गठबंधन एक ढकोसला है | यूपी में 73 नहीं 74 सीट जीतेंगे | एक दूसरे का मुंह न देखने वाले आज हार के डर से एक साथ आ गए हैं, वो जानते हैं कि अकेले नरेंद्र मोदी जी को हराना मुमकिन नहीं है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उम्मीदें

    • ज़िन्दगी और एक सवाल?

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ