ऊर्जा मंत्री के कैंप कार्यालय पर एमडी सुनेंगे लोगों की समस्याएं
बिजी शेड्यूल होने के कारण मथुरा के लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए प्रत्येक शनिवार उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा अपने गृह जनपद मथुरा आते हैं जनता की समस्याओं को देखते हुए आगरा दक्षिणांचल विद्युत निगम के एमडी एसके वर्मा ने निर्णय लिया है कि वह भी शनिवार को जनता की समस्या सुनने ऊर्जा मंत्री के कैंप कार्यालय आया करेंगे अब प्रत्येक शनिवार को विद्युत एमडी जनपद में जन समस्याएं सुनेंगे और उसका निस्तारण कराएंगे। यह निर्णय ऊर्जा मंत्री के कैंप कार्यालय पर बढ़ रहीं शिकायतों को देख लिया गया है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का गृह जनपद होने के कारण यहां विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खासकर बिजली विभाग में।
अक्सर विद्युत कार्यालयों में सुनवाई न होने के कारण पीड़ित उपभोक्ता शिकायत लेकर राधा वैली स्थित ऊर्जा मंत्री के कैंप कार्यालय पहुंचते हैं | जबकि उनकी समस्याओं का निस्तारण कार्यालय से ही होना चाहिए। बढ़ती शिकायतों का संज्ञान दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एसके वर्मा ने लिया। निर्णय लिया कि वह शनिवार को ऊर्जा मंत्री के कैंप कार्यालय पर आएंगे और पीड़ित उपभोक्ताओं की सुनवाई करेंगे। उद्देश्य बिजली की समस्याओं का निस्तारण कराना है। हालांकि यहां ऊर्जा सलाहकार एके त्यागी द्वारा सुनवाई की जा रही है। साथ ही विभागीय अफसर भी सक्रिय रहते हैं। एमडी एसके वर्मा के अनुसार शनिवार को वह जनपद आकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण कराएंगे |
















