Kumbh 2019

योगी आदित्यनाथ ने साधुओं को पेंशन देने का किया ऐलान

Medhajnews 21 Jan 19 , 06:01:39 Governance
tytyuiu.=PJIJKV_Vpeg.jpeg

योगी ने कहा, प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है हर निराश्रित महिला को, हर दिव्यांग को, जो भी पात्रता की श्रेणी में आते हैं। उस हर व्यक्ति को जो पेंशन की पात्रता रखते हैं। वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिला और दिव्यांग जन पेंशन को हम शत-प्रतिशत कवर करने जा रहे हैं। आज से लेकर 30 जनवरी तक पूरे प्रदेश में हम विशेष कैंप आयोजित करने जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि कोई भी निराश्रित जन छुटने न पाए। क्योंकि समय समय न्यायालय भी इस बारे में सरकारों का ध्यान आकर्षित करता रहा है।





उन्होंने कहा, आदरणीय प्रधानमंत्री की प्रेरणा से कुंभ का आयोजन कई मायनों में महत्वपूर्ण होने जा रहा है। अक्षय वट का दर्शन करने का सौभाग्य, सरस्वती की भव्य प्रतिमा और मां सरस्वती का दर्शन करने का भी सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा, लाखों की संख्या में श्रद्धालु जन प्रयागराज की धरती पर पवित्र गंगा, यमुना, सरस्वती की त्रिवेणी में स्नान करके पुण्य अर्जित कर रहे हैं। मैं इस अवसर पर सभी श्रद्धालु जनों के प्रति, सभी पुज्य संतों के प्रति अपनी शुभकामनाएं देता हूं।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • *आज़ाद भारत के बंधे नागरिक *

    • एक दिन जब आएगा

    • सबसे कीमती है क्या?

    • जीवन की कुछ सच्ची बातें

    • "स्त्रियों-जियो खुद के लिए भी"