Kumbh 2019

आज से वाराणसी में ‘प्रवासी भारतीय दिवस योगी बोले- अतिथि देवो भव:

medhaj news 21 Jan 19 , 06:01:39 Governance

आध्यात्मिक नगर बनारस में आज (21 जनवरी) से तीन दिवसीय ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ (Pravasi Bharatiya Diwas 2019) शुरू हो रहा है | वाराणसी यहां आने वाले अतिथियों की स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है | ‘काशी का आतिथ्य’ विचार के तहत स्थानीय लोगों से भारतवंशी अतिथियों | आगंतुकों को ठहरने की सुविधा प्रदान करने का अनुरोध किया गया ताकि उन्हें ऐतिहासिक शहर बनारस के लोगों से रूबरू होने का मौका मिल सके. प्रवासी दिवस समारोह की व्यवस्था पर नजर रख रहे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है





कि आगंतुकों की यात्रा को यादगार बनाने के लिए बनारस में पर्याप्त इंतजाम किये गए हैं | वाराणसी जिला प्रशासन के सूत्रों ने कहा कि निशुल्क ठहरने की सुविधा प्रदान करने के लिए सैकड़ों परिवारों को चुना गया है | एक ऐप्प भी बनाया गया है जिसपर इसके लिए पंजीकरण किया गया है | काशी के ये परिवार अतिथियों को खाना भी मुहैया कराएंगे | प्रवासी दिवस के बाद अतिथियों को 24 जनवरी को कुंभ मेला ले जाया जाएगा | वहां पर टेंट सिटी का भी निर्माण किया गया है | दूसरे देशों से आने वाले मेहमान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड का भी साक्षी बन पाएंगे |




    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • एक दिन जब आएगा

    • सबसे कीमती है क्या?

    • जीवन की कुछ सच्ची बातें

    • "स्त्रियों-जियो खुद के लिए भी"

    • ख़ामोशी