क्या 2019 मैं अमेठी की लड़ाई होगी दिलचस्प
medhaj news 22 Jan 19 , 06:01:39 Governance
यूपी में अमेठी सीट से होने वाले चुनाव को दिलचस्प माना जा रहा है। बीजेपी की तरफ से स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को कड़ी टक्कर दी थी। 2014 के चुनाव में राहुल गांधी को इस सीट से जीत हासिल हुई थी। लेकिन जीत और हार के बीच का अंतर कम हो गया था।
अमेठी सीट को बचाने और उसे छीनने की कवायद में कांग्रेस और बीजेपी ने ताकत झोंक दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से इजरायली प्रजाति के केलों के पौधों को बांटकर किसानों के दिल को जीतने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही बीजेपी नेता स्मृति ईरानी की तरफ से छ किस्म के सब्जियों के बीजों को बांटा गया है। इसके साथ ही स्मृति करीब 20 हजार लोगों को कुंभ मेला में स्नान के लिए भी भेज रही हैं।
















