Headline


सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार बेटी पूरी कर रही है सारी रस्में

Medhaj News 7 Aug 19 , 06:01:39 Governance

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात को निधन हो गया। 67 साल की सुषमा स्वराज को मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ा था। सुषमा के निधन पर देश और दुनिया के बड़े नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत देश के बड़े नेताओं ने उनके घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अब सुषमा स्वराज की अंतिम यात्रा निकल रही है, अब से कुछ देर में उनका अंतिम संस्कार होगा।



भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को भाजपा मुख्यालय में तीन घंटे रखा जाएगा। दिल्ली के लोधी रोड इलेक्ट्रिक श्मशान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।






    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl