Headline


कैबिनेट बैठकों में अब मंत्रीगण फोन नहीं ले जा सकेंगे- मुख्यमंत्री योगी

Medhaj News 1 Jun 19 , 06:01:39 Governance

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठकों में अब मंत्रीगण फोन नहीं ले जा सकेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री की तरफ से फरमान जारी किया गया है। मंत्रियों को अब कैबिनेट बैठक कक्ष के बाहर ही अपना फोन छोड़ना होगा। दरअसल, मुख्यमंत्री चाहते हैं कि कैबिनेट बैठकों में किसी भी तरह का व्यवधान न हो और गंभीरता बनी रहे इसलिए बैठक कक्ष में फोन ले जाने पर रोक लगा दी गई है। ये आदेश मंत्रियों के साथ-साथ अफसरों पर भी लागू होगा।





इसे लेकर मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने आदेश जारी कर दिया है जिसमें कहा गया है कि लोकभवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में किसी का भी मोबाइल फोन लाना प्रतिबंधित है। यह पत्र उप मुख्यमंत्री, सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार के सभी राज्यमंत्रियों व राज्यमंत्रियों के निजी सचिवों को दिया गया है। अब से मुख्यमंत्रियों को बैठक कक्ष के बाहर ही अपना मोबाइल फोन रखना होगा। उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए मोबाइल जमा करने पर टोकन मिलेगा जिसे वापस करने पर मोबाइल फिर से लिया जा सकेगा।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया