राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया गया
Medhaj News 20 Jul 19 , 06:01:39 Governance
राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया गया है | राष्ट्रपति के प्रेस सेक्रेटरी अशोक मलिक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है | वह अब तक मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं | इसके अलावा बिहार के मौजूदा राज्यपाल लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है |
राष्ट्रपति भवन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जगदीप धानकड़ को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल बनाया गया है | रमेश बैस को त्रिपुरा के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है | फागू चौहान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है | वहीं आरएन रवि को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है |


























