मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल......
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार का आज कैबिनेट विस्तार होगा | सुबह 11 बजे राजभवन (Rajbhavan) में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी | मंत्रिमंडल विस्तार में करीब एक दर्जन नए मंत्री शपथ ले सकते हैं | सूत्रों मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हो सकता है | स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के विभाग में बदलाव हो सकता है | सूत्रों के मुताबिक, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह का भी विभाग बदला जा सकता है | वहीं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के विभाग में भी बदलाव संभव है | योगी कैबिनेट के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है | सूत्रों के मुताबिक, बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, अर्चना पांडेय, मुकुट विहारी वर्मा, चेतन चौहान समेत अन्य ने इस्तीफा दे दिया है | हालांकि अभी किसी के भी इस्तीफे की पुष्टि नहीं हो सकी है | इससे पहले वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वास्थ्य और उम्र का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा दे दिया था |
ये हैं कैबिनेट में शामिल होने वाले संभावित चेहरे- अशोक कटारिया, विद्यासागर सोनकर, कपिल देव अग्रवाल, उदयभान सिंह, नीलिमा कटियार, अनिल शर्मा, अनिल राजभर, संजीव राजा, दल बहादुर कोरी, सतीश द्विवेदी, आशीष पटेल, उपेंद्र तिवारी, सुरेश राणा, महेंद्र सिंह






















