विद्या बालन ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर दिया बयान
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस शादी के बाद ऐसे सवालों से अकसर जूझती नजर आती हैं | कभी फैंस उनसे प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल करते हैं तो सभी कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनके प्रेग्नेंट होने का दावा किया जाने लगता है | ऐसे ही खबरों के दौर से गुजर चुकी हैं अभिनेत्री विद्या बालन (Vidya Balan) | विद्या बालन की प्रेग्नेंसी की खबरें कई बार उड़ी हैं | इस खबरों और इससे जुड़ी अफवाहों को विद्या ने कभी खास तूल नहीं दिया लेकिन हाल ही में उन्होंने ऐसे सवालों पर आखिरकार प्रतिक्रिया दे ही दी है | एक इंटरव्यू में विद्या बालन ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात की है | विद्या बालन ने बताया कि पिछले 7 साल से वह इस तरह की अफवाहों का सामना कर रही हैं | इस इंटरव्यू में विद्या ने कहा कि 'मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं |
मुझे ये कहने में कोई शर्म नहीं है कि मेरा पेट फ्लैट नहीं है | तो बस इसीलिए ये सब बातें आती हैं' | विद्या ने आगे कहा - 'अगर मेरी कोई स्टाइलिश ड्रेस मेरी स्किन पर फिट होती है तो आपको लगता है कि मैं प्रेग्नेंट हूं | ऐसे में मैं माफी चाहती हूं लेकिन क्या आपके पास करने के लिए कोई और काम नहीं है?' विद्या ने इंटरव्यू में बताया कि उनके प्रेग्नेंट होने के बारे में जब पहली बार अफवाह आई तो उनकी शादी को महज 1 महीना हुआ था | बता दें कि विद्या बालन ने 2012 में फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की थी | हाल ही में विद्या बालन की फिल्म 'मिशन मंगल' रिलीज हुई है | इस फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले हैं, इसके साथ ही अपने कमाल के किरदार के लिए विद्या को काफी तारीफें भी मिल रही हैं |

