सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत ने भरी अपनी पहली 'उड़ान'

Medhaj News 15 Feb 19 , 06:01:39 India

प्लेन जैसी सुविधाओं वाली भारत की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत अपनी पहली 'उड़ान' भर चुकी है। 180 की टॉप स्पीड वाली ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाई। ट्रेन दिल्ली से वाराणसी नौ घंटे 45 मिनट में पहुंचेगी | इस यात्रा अवधि में ट्रेन कानपुर और इलाहाबाद स्टेशन पर 40-40 मिनट रूकेगी जहां विशेष कार्यक्रम होगा | सेमी हाई स्पीड ट्रेन 18 का नाम हाल ही में वंदे भारत एक्सप्रेस कर दिया गया था | यह ट्रेन अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है | शताब्दी ट्रेनों से भी बेहतर सुविधा इसमें होगी | इसका मकसद यात्रियों को बिल्कुल नया अनुभव देना है | इसमें 16 वातानुकूलित कोच होंगे, जिसमें दो एक्जीक्यूटिव श्रेणी के होंगे | कुल 1128 यात्री इसमें सवार हो पाएंगे |





मेक इन इंडिया प्रॉजेक्ट के तहत बनाई गई इस ट्रेन को शुरुआत में टी-18 नाम दिया गया जिसके पीछे खास वजह रही। ट्रेन में कुल 16 डिब्बे हैं। जिनमें 14 चेयर वार वाले और 2 एग्जिक्युटिव क्लास के हैं। एक चेयर कार कोच में 78 कुर्सियां हैं। वहीं एग्जिक्यूटिव में इनकी संख्या 50 से 52 की है। बैठने की सुविधा के लिए इसमें चेयर और एग्जिक्युटिव कोच हैं। दोनों काफी आरामदायक हैं। इनकी कुर्सियों को सुविधा के हिसाब से मूव भी किया जा सकता है। इसके साथ ही हर सीट के साथ चार्जिंग सॉकेट, पर्सनल रीडिंग लेंप आदि की भी सुविधा है। हर कोच के साथ पैंट्री और प्लेन जैसे वॉशरूम की सुविधा भी है। हर कोच में आपको चार एलईडी टीवी मिलेंगे जिनसे सफर मनोरंजन के साथ आसानी से भी कट जाएगा।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!

    • बेनाम के, एक समान से रिश्ते

    • जानिए आज के दिन क्यों बढ़ती है गुलाब की कीमत

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है