कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले की राजनीतिक दलों के नेताओं ने निंदा की

Medhaj News 15 Feb 19 , 06:01:39 India

कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी समेत तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने निंदा की। मोदी ने कहा कि पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हमला घृणित है। जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। पूरा देश जवानों के परिवार के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने हमले को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह, सीआरपीएफ के अफसरों, सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी बातचीत की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। शहीदों के परिवार के साथ संवेदनाएं और प्रार्थनाएं। पूरा देश इस आतंकी गतिविधि के खिलाफ खड़ा है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा, "पुलवामा में सीआरपीएफ की टोली पर हुए कायराना आतंकवादी हमले कि कड़ी निंदा करता हूं। शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। दुख की इस घड़ी में सारा देश परिजनों के साथ है। ईश्वर परिजनों को धैर्य दें और घायल जवानों को शीघ्र स्वस्थ करें।' राहुल गांधी ने कहा, "सीआरपीएफ पर हमले से काफी निराश हूं। मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिवार के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।' अरुण जेटली ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों का हमला कायराना है। देश शहीदों के साथ खड़ा है। हम जल्द घायलों के ठीक होने की कामना करता हूं। उनके इस कृत्य के लिए ऐसा सबक दिया जाएगा, जिसे वे कभी न भूल सकें।' गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- पुलवामा में सीआरपीएफ पर हमला बेहद दर्दनाक और परेशान करने वाली घटना है। हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। जैश के आतंकियों का हाथ है। मैं जनता को ये आश्वासन देता हूं कि हम इसका जवाब देंगे। पूरा देश एकजुट है। हम किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द की। उन्होंने पुलवामा हमले पर कहा, "जवानों की शहादत से दुखी हूं। सरकार आतंकी हमले को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए। पूरा देश शहीदों के साथ है। मेरी संवेदना शहीदों के परिवारों के साथ। उनका दुख समझती हूं। परिवार के सदस्य को खोने का दर्द समझती हूं।"


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!

    • बेनाम के, एक समान से रिश्ते

    • जानिए आज के दिन क्यों बढ़ती है गुलाब की कीमत

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है